अशोक नगर: कजराई में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिला सदस्य का सम्मान नहीं, पति ने लगाए आरोप
कजराई गांव में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे हुए थे जहां पर पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया था। जनपद क्षेत्र के वार्ड 21 में कजराई गांव आता है लेकिन इस क्षेत्र की जनपद पंचायत सदस्य कल्पना यादव को मंच पर नहीं बुलाया गया। उनके पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी जन प्रतिनिधि होने के बाद भी उनके साथ भेदभाव और उपेक्षा की गई।