बैकुंठपुर: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई युवती का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई एक युवती को कुछ लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।