प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रारंभ किए गए मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत कोरिया जिले में पुराने 93 तालाबों का पुनरूद्धार कर बारिश के जल को बड़ी मात्रा में संचित करने की पूरी तैयारी है। अब तालाबों में भरता हुआ बारिश का जल आने वाले समय में एक बहुपयोगी जल संसाधन तैयार कर रहा है। जिससे आस पास के खेतों में भरपूर सिंचाई, महिलाओं की आजीविका के लिए मछलीपालन और आम ग्रामीणों को नियमित उपयोग के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम साजापानी में वर्षा जल को संचित करते तालाब की एक झलक।
#chhattisgarh #waterconservation #RuralEmployment
1 views | Korea, Chhattisgarh | Jul 29, 2026