मधेपुरा: बभनी मेला परिसर पहुंचे कोसी रेंज के डीआईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष अपनी पत्नी के साथ मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित बभनी मेला परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद डीआईजी ने मेला परिसर का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया।