मड़िहान: संतनगर थाना क्षेत्र के थपनवा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
संत नगर थाना क्षेत्र के थपनवा गांव में बुधवार व गुरुवार की देर रात बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। 65 वर्षी हीरालाल अपनी पत्नी 60 वर्षी केवली देवी के साथ खेत पर बने कच्चे मकान में रहते थे। दोनों खेत और बोरवेल की देखभाल करते थे रात करीब 1:00 बजे अचानक मकान की एक दीवार भर भरा कर गिर गई। मलबे में दबने से केवली देवी की मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल है।