बहरोड़: बहरोड़ के गण्डाला में सूने मकान में चोरी, चोरों ने 18 लाख के चेक क्लियर, नकदी और चांदी के सिक्के ले उड़े
बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर से नकदी, चांदी के सिक्के, एटीएम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए। इतना ही नहीं, चोरी किए गए साइन किए हुए ब्लैंक चेक में से दो चेक क्लियर कर करीब 18 लाख रुपए निकाल लिए गए, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।