भीलवाड़ा: भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मंगलवार को, जिलेभर से आएंगे सैंकड़ों प्रबुद्ध जन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे वक्ता
भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी सरकार के 12 वर्षों के उपलक्ष्य में भाजपा जिले भर में विकास, विश्वास और जनकल्याण का जश्न मना रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रातः 11.30 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सान्निध्य प्राप्त होगा।