तारानगर: राजपुरा गांव की रोही में कुंड से पानी निकालते समय युवक का पैर फिसला, कुंड में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, मामला दर्ज
तारानगर थानांतर्गत राजपुरा गांव के खेत में कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुंड में गिरने पर एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गजेंद्र सिंह निवासी मंडोली कला जिला भिवानी (हरि) ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा का बेटा जयपाल पुत्र धीरसिंह राजपुरा की रोही में स्थित रामनिवास खेत मे कुंड से पानी निकालने पैर फिसलकर कुंड में गिर से मौत हो गई।