घेवर और मखाने के ज़रिए राजस्थान और बिहार के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का जश्न
जयपुर (खातीपुरा)–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान और बिहार के बीच अनोखे सांस्कृतिक जुड़ाव पर ज़ोर दिया। उन्होंने जयपुर के मशहूर घेवर और मिथिला के प्रसिद्ध मखाने के मेल को भारत की साझा परंपराओं और लोगों के बीच आपसी संबंधों का प्रतीक बताया।