शनिवार को एनएच-122 स्थित पंचानपुर बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी कब्जों को हटाया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत चले इस अभियान में एसडीएम प्रवीण कुंदन, एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, सीओ मयंक शेखर समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से कार्रवाई की गई। सड़क किनारे बने टीन-शेड, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जे हटाए गए। प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूर्व सूचना और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई ! #bdbiharjharkhand