सागर नगर: सिरोंजा फायरिंग मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, आरोपी पर जल्द कार्रवाई की मांग
सोमवार की दोपहर 4 बजे थाना सिविल लाइन अंतर्गत सिरोंजा निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों के साथ पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर की रात दिनेश वर्मा और साथियों द्वारा घर पर आकर वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी और फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम दोबारा आकर घटना करने की कोशिश की गई थी...