सागर नगर: सानौधा थाने में पकड़ी गई शराब के साथ ज़ब्त कार के संबंध में मालिक ने एसपी से की शिकायत
सोमवार की शाम 5 बजे बहेरिया थाना अंतर्गत रुसल्ला निवासी सुदामा अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया, शिकायत में सुदामा ने बताया कि रविवार की सुबह सानौधा थाना पुलिस ने एक कार से शराब जप्त कर कार्यवाही की है। दरअसल पीड़ित का कहना है कि सिद्गुआँ निवासी दीपक गोस्वामी से पुराना परिचय होने की वजह से मेरी टाटा कंपनी की जेस्ट कार हमेशा ले जाया करता था...