‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लगे रक्तदान शिविर में शामिल हुए मंत्री श्री कुशवाह
सांसद श्री कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी की शिविर में सहभागिता
मंत्री श्री कुशवाह ने रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन और कहा जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है ‘सेवा-संकल्प अभियान’
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण में कम्पू स्थित महावीर भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदान के लिए आए सभी नागरिकों की सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना आवश्यक है। श्री कुशवाह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, अनिल सांखला, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति व विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘सेवा से बड़ा कोई संकल्प नहीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं’ के संदेश के साथ रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
#gwalior
#SevaSankalpAbhiyan
#blooddonation
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
Narendra Modi
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026