पुलिस को चकमा देकर भागा, फिर सोशल मीडिया पर उड़ाया ट्रैफिक पुलिस का मजाक: दोबारा पकड़ा तो ₹11 हजार का चालान...
ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई का मजाक उड़ाना एक वाहन चालक को भारी पड़ गया। कुम्हरपुरा निवासी दिनेश आदिवासी को मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट चलाने पर यातायात पुलिस ने रोका था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला और बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ा और वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने समेत नियमों के उल्लंघन पर करीब ₹11 हजार का चालान किया। खास बात यह रही कि चालान कटने के बाद दिनेश ने एक और वीडियो पोस्ट कर खुद ₹11 हजार के चालान की बात बताई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।