कुचायकोट: थाना बखरी बलुआ टोला: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी बलुआ टोला गांव निवासी एक महिला के साथ पड़ोस के लोगों ने बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट कर दी पीड़ित महिला इलाज के उपरांत आज मंगलवार को शाम 4 बजे कुचायकोट थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आप बीती सुनाई। पीड़ित महिला को कुचायकोट पुलिस ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।