संडीला: थाना साइबर क्राइम ने अप्रैल में ऑनलाइन धोखाधड़ी में कुल ₹1 लाख 91 हजार 922/- वापस कराए
थाना साइबर क्राइम जनपद हरदोई द्वारा शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप पीड़ितों के बैंक खातों से निकाले गये रूपयों को वापस कराया गया। रूपये वापस मिलने पर पीड़ितों द्वारा हरदोई पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।