गाज़ियाबाद: मोहन स्थित आईटीएस कॉलेज में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गाजियाबाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण देने के लिए मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका मंगलवार को समापन कर दिया गया है। शिविर में ऑब्जर्वर को सिखाया गया कि किस तरीके से चुनाव के दौरान उन्हें मतदान और मतगणना वाले दिन कार्य करने है, जिससे सभी कार्य सही ढंग से संपन्न हो।