गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम, कौशांबी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में थाने की पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना इंदिरापुरम, कौशांबी, साहिबाबाद समेत गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सोमवार देर शाम थाने की पुलिस टीम की ओर से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाने की पुलिस टीम ने अलग अलग इलाकों में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों व सड़क पर नजर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की।