गाज़ियाबाद: अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी और आबकारी विभाग ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
ट्रेन के माध्यम से अभी शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त मोहम्मद आसिफ अंसारी को जीआरपी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग चलकर मंगलवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि मोहम्मद आसिफ अंसारी के पास से 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व्हाइट एंड ब्लू प्रीमियम व्हिस्की हरियाणा मार्क की बरामद की गई।