गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर परिवहन विभाग ने 1300 कमर्शियल गाड़ियों का अधिग्रहण पुलिस लाइन गाजियाबाद में किया
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी विभाग तैयारी में जुटे हुए है। मंगलवार को परिवहन विभाग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1300 कमर्शियल गाड़ियों का अधिग्रहण कर लिया है। यह सभी गाड़ियां चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों को दी जाएगी, जिससे वह बूथ तक आने जाने में इनका प्रयोग करे सके।एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज ही उन्हें गाड़ियां सौंप दी जाएगी।