गाज़ियाबाद: मौसम ने एक बार फिर गाजियाबाद में करवट ले ली है और तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हो गई है
गाजियाबाद में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। आज तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से कहीं ना कहीं लोगों को तापमान से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है, वहीं धूल भरी तेज हवाओं और दिन में हुए अंधेरे ने सड़क पर चलने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी है।