गाज़ियाबाद: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर कवि नगर में नगर निगम की टीम ने पौधारोपण करते हुए जागरूकता रैली निकाली
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सोमवार को कवि नगर में नगर निगम की टीम ने पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता खुद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की और एक पौधा लगाने की अपील सभी लोगों से की। इसके अलावा पृथ्वी को प्रदूषण से बचने के लिए नगर निगम ने जागरूकता रैली का भी आयोजन किया, जिसके माध्यम से गाजियाबाद के लोगों को जागरूक किया गया।