बहराइच: कटेल के पास सड़क हादसे में 10 घायलों को लखनऊ किया गया रेफर व 5 लोगों की हुई मौत, ASP ने दी जानकारी
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेल के पास डबलडेकर बस व टेंपो की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में पांच की मौत हो गई। वही 11 लोग घायल हो गए, जिसमें 10 घायलों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार दोपहर को एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा के द्वारा दी गई है।