बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं के अधिवक्ता अनफास अहमद के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।