बहराइच: बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में गैर हाजिर आरोपी को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले में नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरूण कुमार, मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार ने जोशियापूरा में दबिश दी। पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने के मामले मे नामजद कोर्ट से गैर हाजिर दिलशाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया गया है।