बहराइच: बग्गर गांव में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से घायल मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गर गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रहे बालक पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला करके उसे उठा ले गया था। जिसे परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज लाए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।