बहराइच: जिले में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर आयोजित हुई मॉक ड्रिल, लोगों को किया गया जागरूक
बहराइच अग्नि शमन विभाग ने जिले में राष्ट्रीय अग्नि शमन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज फोर्ट स्टीकेन में आग लगने पर बुझाने की कोशिश में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हुए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज गौड़ के नेतृत्व में शहीदों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।