कोडरमा थाना क्षेत्र के सहाना रोड स्थित अपेक्षा क्लिनिक में मरीज को छह हजार रुपये के बकाया भुगतान को लेकर कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को 2 बजे इस संबंध में उपायुक्त और सिविल सर्जन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक प्रबंधन ने बकाया राशि को लेकर मरीज को जाने नहीं दिया। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई गई है। मामले में क्लिनिक प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।