डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर रोड स्थित प्रसिद्ध शिव संकट मोचन मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर रोड स्थित प्रसिद्ध शिव संकट मोचन मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी देवेंद्र पांडेय ने गुरुवार को 10 बजे बताया कि जब वे सुबह मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ है। अंदर झांककर देखने पर पता चला कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई पूरी राशि गायब है। चोर रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर दानपेटी तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि डोमचांच थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कभी घरों में तो कभी दुकानों में चोरी हो रही है, लेकिन अब चोरों ने आस्था के मंदिर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जो चिंता का विषय है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।