सुनेल: ओसाव में मेहर समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ
Sunel, Jhalawar | Nov 17, 2025 सुनेल क्षेत्र के ग्राम ओसाव में सोमवार शाम 4 बजे तक अखिल भारतीय मेहर समाज समिति झालावाड़ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह चेतराम गहलोत जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।प्रवक्ता रामेश्वर प्रसाद मैहर ने बताया है कि मुख्यअतिथि भेरुलाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कालूराम मैनेजर पूर्व जिला अध्यक्ष,गंगाराम मेहर की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।