कांके: डोरंडा थाना में स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2026 डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि डोरंडा एक संवेदनशील और भाईचारे वाला क्षेत्र है और उन्हें विश्वास है कि नए थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर न्याय और सुरक्षा मिले।