गोपालगंज: बसवनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में अधिवक्ता सहित तीन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बसवनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने फरसा से हमला कर अधिवक्ता सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया।