गोपालगंज: बसडीला मोड़ के पास टेम्पू और ट्रक के बीच हुई टक्कर में टेम्पू सवार 5 लोग हुए घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मोड़ के टेम्पू और ट्रक के बीच हुई टक्कर में टेम्पू मे सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि यह सभी लोग टेम्पू में सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।