गोपालगंज: सदौवा गांव में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, 10 लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती, 5 लोगों की हालत गंभीर।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक ही परिवार के 10 लोग जख्मी हो गए। वहीं मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।