गोपालगंज: भोजपुरवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टहलने के दौरान शिक्षक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा रोड में अज्ञात वाहन की धक्के से एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।