गोपालगंज: शहर के थावे रोड पर साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवक व युवती को दबंगों ने बेल्ट से पीटा, घायल का सदर अस्पताल में हुआ इलाज
शहर के थावे रोड में साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवक व युवती को कुछ युवकों ने बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी युवक व युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।