🔹आंगन मिलन कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
🔹मटकुली में विधायक ठाकुरदास नागवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
➡️ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को पिपरिया विकासखंड के ग्राम मटकुली में आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आंगन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में एक ही आंगन में उपस्थित होकर गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उनसे तैयार किए जाने वाले व्यंजनों के पोषण लाभ तथा उनकी तासीर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शासन की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री नागवंशी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मटकुली एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर विधायक श्री नागवंशी ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में श्रीमती ममता नागवंशी द्वारा पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री कमल कुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026