भभुआ: महदाईच चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 36 पीस बियर के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 महदाईच चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 36 पीस बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी रामाशंकर पसवान के 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप पासवान बताया गया है। उत्पाद विभाग महदाईच चेक पोस्ट के पदाधिकारी राजकुमार ने शराब व बाइक को जब्त कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।