साहिबगंज: विकास भवन सभागार में डीडीसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ, मतदाता मित्र व बूथ आइकॉन के साथ की बैठक
लोकसभा चुनाव में सफल मतदान करने को लेकर विकास भवन सभागार में डीडीसी सतीश चंद्रा ने मतदाता जागरुकता को लेकर बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, मतदाता मित्र व बूथ आइकॉन मौजूद रहें। उधर बैठक में डीडीसी ने सभी उपस्थित कर्मियों से कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिले के जिन 18 बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 से कम रहा है वहां ज्यादा ध्यान देना है।