साहिबगंज: नीरापाड़ा जंगल से देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ दो आरोपी को जिरवाबाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के नीरापाड़ा जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से कुछ आरोपी अवैध हथियार व कारतूस के साथ घूम रहे हैं। जिसके बाद जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ ने पीसी कर दी।