महोबा: महोबा के परसाहा गांव में गाली देने से मना करने पर युवक से की गई मारपीट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र परसहा निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उसका भाई राघवेंद्र घर के सामने बैठा था। उसी समय गांव का देवेंद्र सिंह वहां पहुंचा और राघवेंद्र को गालियां देने लगा। मना करने पर देवेंद्र ने राघवेंद्र से मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।