चूरू: जिला अस्पताल की मोर्चरी के सामने अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त, मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया
Churu, Churu | Apr 4, 2025 चूरू के रोडवेज डिपो के सामने बस की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत के मामले में जिला अस्पताल की मोर्चरी के सामने शुक्रवार को चल रहा धरना प्रदर्शन अधिकारियों की समझाइश व वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया की अगवाई में तहसीलदार व रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों के साथ वार्ता की, मांगों पर सहमति बनी।