चूरू: बादशाह कॉलोनी में नमाज पढ़कर घर लौट रहे 21 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से किया गया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू शहर के बादशाह कॉलोनी में नमाज पढ़ कर घर लौट रहे 21 वर्ष से युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। घायल युवक के सिर में 12 टांके आये हैं।