चूरू: सातड़ा गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान को जहरीले सांप ने काटा, हालत गंभीर
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू के गांव सातड़ा के खेत में शनिवार को कृषि कार्य के दौरान एक 40 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन राजकीय भरतिया अस्पताल के इरमजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया। अस्पताल में सातड़ा निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र कुमार ने सुबह बताया कि उसने खेत मे ईसबगोल की खेती कर रखी हैं।