गोरखपुर: एमपी इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह की तैयारी शुरू
बुधवार सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92 वें संस्थापक सप्ताह समारोह का भव्य शुभारंभ होगा। जिसमें मुख्य संरक्षक के तौर पर सीएम योगी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सदस्य प्रोफेसर राजीव कुमार होंगे।