गोरखपुर: रेलवे स्टेशन कैब वे पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ चुनाव के संबंध में की गई सभा
चार-पांच और 6 दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का चुनाव होगा इसको लेकर प्रत्याशी और समर्थकों की सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार की दोपहर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कैब वे पर एक आम सभा की गई। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने और अपना योगदान देने की अपील रेलवे कर्मचारियों से की गई।