गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग में शुरू हुआ हरित कार्यक्रम 'माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी'
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी” नामक पहल शुरू की। इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक शोधार्थी ने एक पौधा गोद लिया और उसकी देखभाल का संकल्प लिया। यह पहल पर्यावरणीय चेतना और व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है।