गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखंड ज्योति रथ को रवाना किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर से अखंड ज्योति रथ को रवाना किया। उन्होंने इस दौरान रथ में दीप प्रज्वलित किया। गोरखनाथ मंदिर से रवाना होने वाला यह अखंड ज्योति रथ शोभा यात्रा में शामिल होगा। गोरखपुर में बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें गोरखनाथ मंदिर तथा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी शामिल होंगे।