गोरखपुर: एम्स पुलिस ने कूड़ाघाट से घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
23 जुलाई एम्स थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर ₹10000 नगद, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी आकाश जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार किया गया है।