नावकोठी: रजाकपुर में झगड़ा बंद कराने के दौरान बीच बचाव कर रहे पड़ोसी के साथ मारपीट,एक जख्मी,मामला थाना में दर्ज
रजाकपुर में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़ा को बंद कराने के लिए बीच बचाव कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान वह जख्मी हो गया। उसका इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया। इस में जख्मी दिलीप पोद्दार ने अपने चचेरे भाई राजकुमार पोद्दार सहित अन्य के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर जांच शुरू कर दी है।